उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति
देहरादून: विधान सभा क्षेत्र धारचूला के भैंसकोट कालासैम मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष ₹ 74.99 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र धारचूला के बर्नियागांव से जैती/जी० जी० आई० सी० नमजला पहुंच मार्ग एवं पुलिया निर्माण हेतु ₹ 42.50 लाख, विधान सभा पिथौरागढ़ के अंतर्गत मड से असूरचूला मंदिर तक ट्रैकिंग रूट निर्माण कार्य हेतु ₹ 95.90 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट के सांवलीसेरा से हंशेश्वर शमशान घाट तक शवयात्रा मार्ग निर्माण हेतु 74.97 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम बारमों से खंडेनाथ मंदिर तक सी०सी० रास्ता निर्माण कार्य 88.46 लाख, की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट ग्राम हड़खोला के धारमा तोक में अतिथि गृह से हरिचन्द देवता मंदिर तक 400 मीटर पैदल मार्ग पर इण्टर लॉकिंग टाईल्स से निर्माण हेतु ₹ 15.05 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम सभा रूद्रपुर में निर्मित माँ वसन्ती देवी दुर्गा मंदिर के सौन्दर्यकरण हेतु 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…
30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम
चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…




































































