देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने 85 चयनित टैक्नीशियनों, 19 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत टैक्निकल संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों एवं पशुपालन विभाग के अन्तर्गत चयनित सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। 85 चयनित टैक्नीशियनों को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति प्रदान की गई है।
पशुपालन विभाग के अन्तर्गत 19 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…
धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: वित्तीय घाटे की सीमा तय, 1.19 लाख विद्यार्थियों के लिए कौशल योजना को मंजूरी…
बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…
आदि रंगोत्सव में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग, कलाकारों के साथ थिरके सीएम धामी…



































































