उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स हॉस्पिटल में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। श्री खंडूरी वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से श्री खंडूरी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी श्री खंडूरी के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…



































































