उत्तरकाशी
Breaking: मकान मे लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख़…
उत्तरकाशी। जनपद के तहसील मोरी के अंतर्गत आराकोट बंगाण क्षेत्र के ग्रामपंचायत डगोली में देर रात्रि लगभग 1 बजे एक आवासीय मकान में भीषण आग लग गई । जिससे मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया ग्रामीणों ने देर रात्रि में मकान में लगी भीषण आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते मकान जलकर राख हो गया। लेकिन गनीमत यह रही की आगजनी की घटना में कोई जन या पशु हानि नहीं हुई।
लेकिन मकान में रखा सारा सामान जल गया बताया जा रहा कि ग्राम डगोली में कुंभदास सोनियाटा के मकान में रात लगभग 1 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने राजस्व विभाग और पुलिस को दी वहीं राजस्व विभाग की टीम आग से हुए नुकसान काआंकलन कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस कल्याण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित
रुद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री ने दी ₹3.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान




































































