उत्तराखंड
ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब.. ऑपरेशन सिंदूर पर DRDO चीफ का रिएक्शन

भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के चेयरमैन समीर कामत ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। डीआरडीओ चीफ ने कहा कि भारत की स्वेदेशी ब्रह्मोस और मिसाइल आकाशतीर रक्षा प्रणाली ने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है। यह ऑपरेशन न केवल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब था बल्कि स्वदेशी तकनीक के जरिए अपनी रक्षा की क्षमता का ऐलान भी था।
शनिवार को पुणे में डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के चौथे दीक्षांत समारोह डीआरडीओ चीफ ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक मिशन नहीं था। यह आत्मनिर्भरता, रणनीतिक दूरदर्शिता और स्वदेशी तकनीकी ताकत के जरिए भारत की बुलंदी का ऐलान था। उन्होंने कहा कि यह दुनिया को एक संदेश था कि भारत के पास स्वदेशी तकनीक से अपनी सीमाओं की रक्षा करने की क्षमता है।
ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस था भारत का मुख्य हथियार
समीर कामत ने बताया कि अटैक में ब्रह्मोस मिसाइल को मुख्य हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जिसे सुखोई मार्क 1 प्लेटफॉर्म से दागा गया था। ब्रह्मोस ने पाकिस्तान में कई लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा। इससे रूस के साथ मिलकर विकसित की गई इस क्रूज मिसाइल की ताकत का प्रदर्शन हुआ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार






































































