उत्तराखंड
भाजपा ने जारी की मेयर प्रत्याशियों की सूची, देखिए लिस्ट…
देहरादून: भाजपा ने मेयर पद के लिए 6 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अन्य सीटों पर आज ही घोषणा कर दी जायेगी। पार्टी की ओर से नगर पालिका, नगर पंचायत और निगमों मे सभासदों की सूची जारी कर दी गयी है।
उत्तराखंड भाजपा द्वारा जारी मेयर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में हरिद्वार, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर के मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। उत्तराखंड भाजपा ने हरिद्वार से ओबीसी महिला प्रत्याशी के रूप में किरण जैसल, श्रीनगर से महिला सीट पर आशा उपाध्याय, कोटद्वार से सामान्य सीट पर शैलेंद्र रावत, पिथौरागढ़ से महिला सीट पर कल्पना देवाल, अल्मोड़ा से ओबीसी सीट पर अजय वर्मा और रुद्रपुर से सामान्य सीट पर विकास शर्मा को मेयर का टिकट दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…
देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम




































































