देहरादून
देहरादून स्मार्ट सिटी की एक और नयी पहल, सीवर मैनहोल की सफाई का नया प्रबन्ध…
देहरादून स्मार्ट सिटी के द्वारा देहरादून शहर कि सीवर व्यवस्था को और सुधृढ़ बनाने हेतु उत्तराखण्ड जल संस्थान को सीवर मैनहोल की सफ़ाई के लिए रोबोटिक मशीन उपलब्ध करवाई गई है जिसके प्रयोग से सीवर मैनहोल की सफाई मानव रहित सुरक्षित तरीक़े से की जा सकेगी।
आज राजपुर रोड दिला राम चौक पर बैंडिकूट (bandicoot) रोबोटिक मशीन का ट्रायल किया गया जिस मे देहरादून स्मार्ट सिटी एजीएम वाटर वर्क्स के पी चमोला उत्तराखण्ड जल संस्थान के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आशीष भट्ट, एई राघवेन्द्र डोबॉल, एई हिमांशु नौटियाल तथा जैन रोबोटिक्स कंपनी के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।
इस रोबोटिक मशीन की कुल लागत रुपये 36.66 लाख है इस प्रकार की रोबोटिक मशीन मैनहोल की सफ़ाई करने हेतु पहली बार उत्तराखंड में प्रयोग की जा रही है इसके प्रयोग से सीवर नेटवर्क के मैनहोल्स की सफ़ाई हेतु मानव रहित सफाई आसानी से की जा सकती है
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ सोनिका ने कहा कि इस रोबोटिक मशीन से सफ़ाई करने पर किसी मानव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, और सफ़ाई व्यवस्था सरल हो पाएगी इसके अतिरिक्त देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा देहरादून नगर निगम क्षेत्र में सफ़ाई हेतु पहले भी विभागों को कई अन्य प्रकार की मशीन उपलब्ध करवाई जा चुकी है जिससे सफ़ाई व्यवस्था बेहतर हो गई है !
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ
घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ
पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी
जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण




































































