उत्तराखंड
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की गहन जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी का सिलसिला शुरू
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की गहन जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कई प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक नामांकन वापस लिया गया है। बागेश्वर विकासखंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 09, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 02 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 06 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। गरुड़ विकासखंड की बात करें तो यहां ग्राम प्रधान पद के 7, क्षेत्र पंचायत पद के 6 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1 प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया।
उधर, कपकोट विकासखंड में ग्राम प्रधान पद के 3, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक-एक नामांकन पत्र वापस हुए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। शुक्रवार को भी प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद ही चुनाव में अंतिम रूप से मैदान में डटे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो पाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान
मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम…




































































