रुद्रप्रयाग
तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, एक की मौत…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर रुद्रप्रयाग से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में जहां महिला की मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगभग 8 किमी दूर सड़क पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दंपती हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं बताया जा रहा है कि घायल की पहचान जिला मुख्यालय , पुनाड़ गांव निवासी संदीप सेमवाल के रूप में हुई है। वह स्कूटी से अपनी पत्नी के साथ श्रीनगर जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। वहीं पुलिस ने मृतिका का शब कब्जे में लेकर कार्रवाई कर दी है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…





























































