उत्तराखंड
दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…
नई दिल्ली/देहरादून 27 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने हेमा मालिनी का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज़ के उत्पाद भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ के माध्यम से उत्तराखण्ड के पारंपरिक, जैविक और हस्तशिल्प उत्पादों को एक नई पहचान मिल रही है।
शिष्टाचार भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में राज्य के विकास और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…
एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…
मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.
हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…




































































