उत्तराखंड
रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

देहरादून 06 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में श्री अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को आपसी सद्भाव के साथ जोड़ने का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने की शक्ति रखती हैं और इस प्रकार के आयोजन इन्हें और सुदृढ़ बनाते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी





































































