Connect with us

पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

देहरादून 02 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य, कुम्भ मेला तैयारियों, आपदा न्यूनीकरण, बाढ़ सुरक्षा और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए कुल 102 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के उपजिला चिकित्सालय, बाजपुर में छह चिकित्साधिकारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के तहत जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर भवन के निर्माण के लिए 50.27 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही हर की पैड़ी से ललतारों सेतु तक गलियों के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 9 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस कार्य को लोक निर्माण खंड लक्सर के स्थान पर स्मार्ट सिटी पीआईयू, लोक निर्माण विभाग, देहरादून के माध्यम से कराए जाने का भी अनुमोदन किया गया है।

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खानपुर में नारसन-हरजौली-जट मुडलाना-लंडौरा-जौरासी बुढ़्ढाहेड़ी-बजेडी-राजपुताना मोटर मार्ग के किमी 23 पर क्षतिग्रस्त आरसीसी सेतु की एप्रोच के सुरक्षात्मक कार्य हेतु 6.67 करोड़ रुपये की योजना के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 2.67 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त, लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए मांगे गए 32.50 करोड़ रुपये के सापेक्ष 25 करोड़ रुपये राज्य आपदा मोचन निधि से अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरी में हुड्डी नदी से ग्राम छानीगोठ की सुरक्षा के लिए 5.75 करोड़ रुपये की योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 2.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जनपद चमोली के गैरसैंण विकासखंड में रामगंगा नदी तट पर भू-कटाव रोकने एवं आवासीय भवनों की सुरक्षा हेतु 6.83 करोड़ रुपये की योजना के सापेक्ष 2.74 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त जारी की गई है।

जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी विकासखंड के ग्राम हर्षिल में भागीरथी नदी के दाहिने तट पर भवनों की सुरक्षा के लिए 10.24 करोड़ रुपये की योजना के अंतर्गत 4.10 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त स्वीकृत की गई है। वहीं जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सुसवा नदी के दोनों तटों पर दूधा देवी पुल के डाउनस्ट्रीम में बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु 4.30 करोड़ रुपये की योजना के सापेक्ष 1.72 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, दी होली की शुभकामनाएं…

इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत ईमलीखेड़ा में लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए 13.90 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरियासार, रिखणीखाल का नाम शहीद अनुज नेगी के नाम पर रखे जाने का भी अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

इन स्वीकृतियों से राज्य में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होने के साथ ही आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं और कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top