उत्तराखंड
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री UKD नेता दिवाकर भट्ट का निधन, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट का निधन हो गया। लंबी बिमारी के बाद उन्होंने हरिद्वार में अपने आवास पर शाम 4.30 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे 26 नवंबर को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा
राज्य आंदोलन के दौरान सबसे आक्रामक और समर्पित नेताओं में कहे जाने वाले उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का उनके निवास पर निधन हो गया उन्होंने हरिद्वार के तरुण हिमालय स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद समर्थकों में शोक में लहर दौड़ गई धीरे-धीरे उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा होने शुरू हो गई है दिवंगत दिवाकर भट्ट के बेटे ललित भट्ट ने उनके देहांत की पुष्टि की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, दी होली की शुभकामनाएं…
पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…
काशीपुर में रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…
हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…
नगला तराई स्थित निजी आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मना होली पर्व…

































































