उत्तराखंड
इंडियन आर्मी में निकली एसएससी टेक भर्ती, बिना परीक्षा सीधे ऑफिसर पोस्ट पर सेलेक्शन

भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं, लेकिन किसी तरह की परीक्षा नहीं देना चाहते… तो आपके लिए इंडियन आर्मी की नई भर्ती निकली है। 66वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक पुरुष/महिला कोर्स अप्रैल 2026 के लिए भारतीय सेना ने आवेदन शुरू कर दिए हैं।
इस भर्ती के लिए 16 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें योग्य अभ्यर्थी 14 अगस्त 2025 तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इंडियन आर्म 66वें एसएससी टेक भर्ती में पुरुष के 350 और महिला के 29 यानी कुल 379 पदों पर भर्ती होनी है ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन चालू हैं।
आर्मी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। केवल अविवाहित महिला और पुरुष अभ्यर्थी ही इसमें आवेदन कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी फाइनल ईयर में हैं, तो भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें 1 अप्रैल 2026 तक पासिंग प्रूफ देना होगा। शैक्षिक योग्यता के अलावा आपकी एज लिमिट भी भर्ती के नियमों के मुताबिक होनी चाहिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…






































































