उत्तराखंड
जनता दरबार में डीएम आशीष भटगांई ने सुनी जनता की समस्याएं…

बागेश्वर: सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 12 मुख्य समस्याएं और शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें अधिकांश शिकायतों एवं समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
शिकायतकर्ता मदन नाथ ने पत्नी और बहू की मृत्यु तथा पुत्र के हिरासत में होने के कारण आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी में अपर जिलाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को तात्कालिक सहायता प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता प्रदान करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं उत्तम सिंह ने पुत्र के साथ पुलिस ज्यादती की शिकायत की,हयात सिंह ने आपदा में घर खोने के बाद विस्थापन की मांग की,गोपाल सिंह निवासी मंडलसेरा ने भूमि विक्रय की जांच की अपील की,हरगोविंद कांडपाल ने जल संस्थान के खिलाफ पानी की कमी की शिकायत की,रश्मि सिंह ने भूमि निरीक्षण और उचित जांच की मांग की और कमलेश सिंह परिहार ने दुर्घटना के बाद पुलिस द्वारा शिकायत न दर्ज की समस्या उठाई।
जिलाधिकारी ने एसडीएम को भूमि मसलों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक पक्ष में निस्तारण करने के निर्देश देते हुए निस्तारण की सूचना सम्बंधित शिकायतकर्ता को भी देने को कहा। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
जनता दरबार में सीडीओ आरसी तिवारी,सीईओ जेएस सौंन, डीडीओ संगीता आर्या जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी,जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…






































































