उत्तराखंड
केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर लाखों ठगी, टिकट की बुकिंग ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा
देहरादून से केदारनाथ तक के लिए हेली टिकट की बुकिंग के नाम पर पुणे के परिवार से सात लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जाखन निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शीलता विजय निवासी पुणे ने पुलिस को तहरीर में बताया कि पिछले साल मई में उन्होंने परिवार संग केदारनाथ यात्रा के लिए देहरादून से हेली सेवा की टिकट बुक करवाई थी। भावना हिमालयन नाम से ट्रैवल कंपनी चलाने वाले अनुराग निवासी जाखन ने यह बुकिंग की।
अनुराग ने सात लाख रुपये एडवांस ले लिए। पुणे का परिवार केदारनाथ यात्रा के लिए देहरादून पहुंचा। लेकिन, आरोपी टिकट नहीं दिला पाया। कई बार गुहार करने के बाद भी टिकट नहीं दी गई। इस कारण परिवार केदारनाथ के दर्शन नहीं कर पाया। आरोपी से रकम वापस मांगी तो लौटाई नहीं। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ…
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश…
ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…

































































