उत्तराखंड
उत्तराखंड में वनदरोगा, सहायक कृषि अधिकारी समेत ढेरों पदों पर निकली ग्रुप C भर्ती…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ‘ग्रुप सी’ पदों पर भर्ती निकाल दी है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन आयोग के द्वारा 31 जनवरी को प्रकाशित किया गया था। वहीं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 फरवरी से यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर sssc.uk.gov.in पर शुरू हो गई है। उत्तराखंड की इस सरकारी नौकरी के लिए 28 फरवरी 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उत्तराखंड की यह भर्ती विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञान/कृषि/जीव विज्ञान विषयों से संबंधित रिक्त ग्रुप सी पदों के लिए है।
उत्तराखंड ग्रुप सी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों हेतु पदानुसार योग्यता निर्धारित की गई है। 12वीं पास, बीएससी, डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री धारक अभ्यर्थी इस भर्ती में पद के मुताबिक अप्लाई कर सकते हैं। योग्यता की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की टाइमलाइन दी
धराली में आई आपदा के बाद कारोबार पूरी तरह ठप, गंगोत्री धाम में सन्नाटा
मुख्यमंत्री ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाले चम्पावत के वीरेन्द्र को शुभकामनाएं दी
बेंजी बना रुद्रप्रयाग का संस्कृत ग्राम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ
बैंक ऑफ बड़ौदा ने धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹ 1 करोड़ की राशि दी
