उत्तराखंड
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने डूंगा पाटली, नायल खनन क्षेत्रों का दौरा किया…
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सोमवार को जिला एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स के साथ दफौट क्षेत्र अन्तर्गत डूंगा पाटली, नायल आदि खनन क्षेत्रों का दौरा किया। टीम द्वारा खड़िया खुदानों के मानकों की बारीकी से जांच पड़ताल की।
जिलाधिकारी ने टीम के साथ चार खड़िया खुदानों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। खनन खुदानों में वैज्ञानिक तकनीकी पहलुओं को बारीकी से देखा गया। साथ ही खुदानों में पैच निर्माण,वृक्षारोपण,श्रमिकों का प्रबंधन,पीपीएफ,इंश्योरेंस एवं ग्रामीणों को दी जाने वाली सुविधाओं,सीसीटीवी कैमरे आदि के बारे में पड़ताल की।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मा.उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने खड़िया खदानों में पैनी निगरानी रखते हुए अवैध अतिक्रमण व खनन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मौके पर जिला खान अधिकारी,वन,राजस्व विभाग को खनन खुदानों के मानकों की बारीकी से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले एवं तहसील स्तर पर गठित निरोधक दल को नियमित सक्रियता व तत्परता से कार्य करने के कड़े निर्देश देते हुए अवैध खनन,अतिक्रमण आदि को लेकर सम्बंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
निरीक्षण के दौरान एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम मोनिका, जिला खान अधिकारी नाजिया हसन, सहायक भूवैज्ञानिक सुनील दत्त सहित राजस्व व वन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…
मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…
बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…
मसूरी में 40 और गोल्फकार्ट चलेंगी, आरईसी फाउंडेशन से 3.36 करोड़ की मदद…

































































