उत्तराखंड
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में घर-घर जनसम्पर्क किया
नगर पंचायत गजा मे भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा के अध्यक्ष व सभासदों के लिए पक्ष मे वोट करने की अपील करते हुए जन समर्थन मांगा, भाजपा के जिला मंत्री गजेंद्र खाती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत गजा के वार्ड नम्बर 1 व वार्ड नम्बर 2 मे घर घर जाकर लोगों से जन सम्पर्क किया।
जिला मंत्री गजेंद्र खाती व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चौहान, वार्ड नम्बर एक सभासद प्रत्याशी हुकम सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, धर्मेन्द्र सिंह खाती, दिव्याशुं उनियाल ने भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती तथा सभासद प्रत्याशी हुकम सिंह व आशीष चौहान के लिए जन समर्थन मांगा, गजेंद्र खाती ने बताया कि मतदाताओं से अपील की गई कि भाजपा को मतदान करने से विकास कार्यों के लिए अधिक योजनाओं की स्वीकृति मिलेगी, उन्होंने लोगों को बताया कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के सहयोग से करोड़ों रुपये की पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति हुई है। साथ ही प्रदेश सरकार से अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए तुरंत धनराशि मिली है यह तभी सम्भव है जब नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशी होंगे।इसी तरह वार्ड नम्बर तीन व चार मे भी कार्यकर्ताओं की टीम ने अध्यक्ष पर राजेन्द्र सिंह खाती व सभासद प्रत्याशी श्रीमती नेहा खाती एवं श्रीमती सीमा के पक्ष में मतदान करने के लिए जन समर्थन मांगा।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रुडोला, सोसल मीडिया प्रभारी विलेंदर सिंह असवाल, वरुण चौहान, महाबीर सिंह असवाल साथ मे रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…



































































