उत्तराखंड
Weather: फिर प्रदेश मे भारी बारिश का अलर्ट जारी, सावधानी बरतें…
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में अधिक सतर्कता के साथ रहें। साथ ही आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से भी बचें।
प्रदेश में अधिकतर जिलों के कुछ इलाकों में आज शनिवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































