उत्तराखंड
कूच: 4000 से अधिक अतिथि शिक्षको का CM आवास कूच, पुलिस ने रोका…
देहरादून। प्रदेश के 4000 से अधिक अतिथि शिक्षक कार्य बहिष्कार पर हैं। अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि बीते दिनों स्थाई अध्यापकों के स्थानांतरण के बाद उनकी जगह सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में शिफ्ट किया जा रहा है। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर बीते एक सप्ताह से अतिथि शिक्षक ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय पर धरना दे रहे हैं।
गुरुवार 8 अगस्त को सभी अतिथि शिक्षकों ने अपनी इसी मांग को लेकर सचिवालय में प्रदर्शन करने को लेकर परेड ग्राउंड से विशाल रैली निकाली थी। लेकिन इस दौरान भी पुलिस द्वारा उन्हें रास्ते में रोक दिया गया।
गुरुवार रात्रि को ही सभी अतिथि शिक्षकों ने कैंडल मार्च कर अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन किया। आज शुक्रवार सभी अतिथि शिक्षक परेड ग्राउंड से जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ चले तो पुलिस ने उन्हें एस्ले हॉल के नजदीक बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी…
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…



































































