उत्तराखंड
मांग: कार्मिको को नियमित करने की मांग, CS को भेजा गया ज्ञापन…
देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने मुख्य सचिव को सीएस के स्टाफ आफिसर ललित मोहन रयाल के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा है। इसमें जो कर्मचारी (दैनिक / संविदा । विशे ष श्रेणी/पीटीसी/ आउटसोर्स) दस साल से लगातार काम कर रहे हैं, उनको नियमित करने की मांग की है।
महासंघ के मांग पत्र में कहा गया है कि नियमितीकरण करने के साथ ही मुख्यमंत्री की बैठक में हुए फैसले के अनुसार राज्य कार्मिकों की भांति सार्वजनिक निगम, निकायों के कार्मिकों के आदेश एक साथ किए जाएं। संघ ने बताया कि सीएस के स्टाफ आफिसर व अपर सचिव कार्मिक ने बताया कि प्रस्ताव उच्च स्तर पर विचाराधीन है। ज्ञापन देने वालों में रमेश विंजोला, टीएस बिष्ट, दिनेश पंत, श्याम सिंह नेगी, ओपी भट्ट, राजेश रमौला, राकेश पेटवाल, दिवाकर शाही, संदीप मल्होत्रा शिशुपाल रावत, वीएस रावत शामिल थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.
हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना पर मंथन, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी…
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…




































































