उत्तराखंड
आत्महत्या: टिहरी झील मे कूद गई महिला, मौत, कारणों का पता लगा रही पुलिस…
टिहरी। एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया. पुलिस ने महिला के शव को कुछ दूर आगे से बरामद कर लिया है. फिलहाल महीला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
घटना गत दिवस की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार एक महीला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची. महिला ने पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगा दी। बता दें इस दौरान पुल पर कोई मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
महिला की शिनाख्त में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस की टीम ओर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ के जवानों ने महीला की तलाश की. कुछ देर बाद कुछ दूरी से महीला का शव बरामद किया गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 साल के लगभग है। महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .


































































