टिहरी गढ़वाल
मुकदमा: आरोपी BDO पर एक और मुकदमा दर्ज…

टिहरी। बौराड़ी में बीते 24 जून को तेज रफ्तार से खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली द्वारा तेज कार चलाकर तीन लोगों को कुचलने के आरोप में पुलिस द्वारा जेल दिया गए है , वही घायल बालम सिंह सजवाण की पत्नी ने खण्ड विकास अधिकारी के खिलाफ नई टिहरी पुलिस थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका रोड पर तीन लोगों को कुचलने से पहले कार चालक खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली ने एक व्यक्ति बालम सिंह सजवाण को टक्कर मारी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि घटना के बाबत कमला सजवाण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून शाम को उनका पति बालम सिंह सजवाण सत्येश्वर महादेव मंदिर के नीचे वाली सड़क पर घूम रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने दोषी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
बदरीनाथ से सहस्त्रधारा आ रहा हेलीकॉप्टर हादसे की आशंका, युद्धस्तर पर तलाश अभियान…
विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए 36.63 करोड़ रुपये…
35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिली सरकारी नौकरी : धामी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग…
विधानसभा में खण्डूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि…






































































