उत्तराखंड
दुःखद: फोटो खींचने के शौक ने फार्मासिस्ट को दी मौत, दुःखद…
पिथौरागढ़। जिले के जमराडी आयुर्वेदिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात एक महिला की आज फोटो के लिए पोज बनाते समय पैर फिसलने से मौत हो गई, पन्नी को खाई में ढूंढने गए पति भी घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से दुर्गा नगर देहरादून निवासी 37 वर्षीय सोनम पायल जमराडी आयुर्वेदिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी। आज दोपहर ड्यूटी कर वह अपने पति ५। वर्षीय राजेंद्र सिंह नेगी के साथ बाइक में सवार होकर एचोली स्थित किराए के मकान की और आ रही थे, चुपकोट बैंड से एक किलोमीटर आगे निशनी वाली रोड में डाकुड़ा मसान मंदिर के पास सोनल फोटो के लिए पोज बना रही थी और उनके पति फोटो खींच रहे थे इतने में सोनल का पैर फिसल गया।
डाकुड़ा मसान मंदिर के पास सोनल फोटो के लिए पोज बना रही थी और उनके पति फोटो खींच रहे थे इतने में सोनल का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई, पन्नी को खाई में गिरते देख पति भी नीचे उतर गए, इस दौरान उनके हाथ, पैर में चोट लग गई और वह भी घायल हो गए, सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के ललित महर ने घाट पुलिस के एसआई जितेंद्र सोराड़ी, 108 व एसडीआरएफ को तत्काल सूचना दी।
एसडीआरएफ ने दोनों को खाई से बाहर निकाल कर 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जानकारी के अनुसार महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, सोनल को नहीं पता था कि वह इसकी अंतिम पोज होगी, फिलहाल राजेंद्र सिंह नेगी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































