उत्तराखंड
Breaking: रुद्रप्रयाग मे नोएडा के पर्यटकों की दुर्घटना, 12 मौत, 7 एम्स रेफर…
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के समीप रेंतौली के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में कुल 23 लोग सवार बताए गए हैं। दुर्घटना में अब तक 12 लोगों के मरने की पुष्टि की है, जबकि 13 लोग घायल बताए गए हैं। जिनमें गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए पुलिस और प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और जिलाधिकारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं दूसरी और प्रशासन ने 12 लोगों के मरने की पुष्टि की है। जिनमें 7 लोग दुर्घटना स्थल पर और एक यात्री की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हुई है। सभी लोग नोएडा
उत्तर प्रदेश से चोपता जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मौके से 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जनपद की पुलिस अधीक्षक एसपी डा. विशाखा अशोक भदाणे मौके पर मौजूद है।
एसडीआरएफ,डीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड पुलिस और एंबुलेंस तमाम टीम में मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। डाक्टरों की टीम इनका उपचार कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































