उत्तराखंड
Uttarakhand Board: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों के लिए पास होने का मौका, 24 मई तक मांगे गए आवेदन…
Uttarakhand Board: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्रों के लिए पास होने का मौका है। साथ ही छात्र-छात्राओं को अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में दो और 12वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका है। बोर्ड की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं से 24 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। बोर्ड के वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जो यह समझते हैं कि उन्हें उम्मीद से कम अंक मिले हैं।
उत्तराखंड बोर्ड रामनगर के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक, बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में दो और 12वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…
धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: वित्तीय घाटे की सीमा तय, 1.19 लाख विद्यार्थियों के लिए कौशल योजना को मंजूरी…
बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…
आदि रंगोत्सव में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग, कलाकारों के साथ थिरके सीएम धामी…



































































