उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में आज से आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट…
Weather Update: उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 मई तक उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य में यलो के बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 मई से 13 मई तक प्रदेश में बारिश रहेगी।
बिक्रम सिंह ने कहा कि 13 मई को कुछ जगहों में भारी बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा चार धाम में आने वाले यात्रियों को भी सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान यात्रा न करें, जब बारिश थम जाएं तभी यात्रा शुरू करें। उन्होंने आगे कहा इस वक्त चार धाम यात्रा चल रही है इसलिए यात्रियों को भी ध्यान रखना चाहिए की बारिश के समय वह यात्रा न करें. अगर बारिश होती है तो अपनी यात्रा रोके दें। बारिश खत्म होने के बाद आगे की यात्रा शुरू करें।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में मौसम खराब होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र की ओर से इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से आंधी-तूफान चलने के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में भी 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार है। उधर बीते दो दिनों से बदले मौसम के चलते शुक्रवार को भी तापमान में कमी दर्ज की गई। जिसके चलते गर्मी का अहसास कम हुआ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…
आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…
मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…
देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…



































































