उत्तराखंड
Results: UKPSC ने जारी किया PCS-J का नतीजा, ये हुए उत्तीर्ण…
Results: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने PCS-J का रिजल्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पिछले साल पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक मुख्य परीक्षा कराई थी। इसके बाद 30 अप्रैल से तीन मई तक कंप्यूटर परीक्षा व साक्षात्कार कराया था।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। साथ ही आयोग ने कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 16 युवा सफल घोषित किए गए हैं, जिनमें विशाल ठाकुर पहले नंबर पर हैं।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह की ओर से जारी परिणाम में विशाल ठाकुर के अलावा श्रृष्टि बनियाल, योगीश गुप्ता, प्रज्ञा तिवारी, परमिंदर कौर, प्रिया अग्रवाल, अनुभूति गोयल, अश्मिता चौहान, गुंजन सिसौदिया, मोहम्मद वसीक, काजल रानी, नेहा, धनिष्ठ आर्य, आकाश कुमार, परितोष और ज्योति सिंह ने परीक्षा पास की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































