Connect with us

ऋषिकेश और मुनिकीरेती में आयकर विभाग की छापेमारी…

देहरादून

ऋषिकेश और मुनिकीरेती में आयकर विभाग की छापेमारी…

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने ऋषिकेश और मुनिकीरेती में  छापेमारी की है। ये छापेमारी ऋषिकेश में एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां और मुनिकीरेती में एक होटल कारोबारी के यहां हुई है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की दो टीमों ने ऋषिकेश पहुंच प्रॉपर्टी डीलर के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि पहली टीम ने हरिद्वार रोड स्थित सत्यम प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस और उनके उग्रसेन नगर स्थित आवास पर छापेमारी की।वहीं दूसरी टीम मुनि की रेती के एक होटल में  छापेमारी कर सभी संचालकों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। ऑफिस होटल और घर के अंदर जो भी लोग थे उनको बाहर जाने के लिए पाबंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने 10 घंटे से ज्यादा की हुई इस कार्रवाई के दौरान तमाम दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। टीम ने दस्तावेज खंगालने के साथ ही मोबाइल में भी कई प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिटेल भी खंगाली। साथ ही  कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी आयकर विभाग ने अपने कब्जे में ली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Video ADVERTISEMENT

Facebook

Title

ट्रेंडिंग खबरें

To Top