देहरादून
टिहरी विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्रवाई, की गई सीलिंग…
Uttarakhand News: टिहरी विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि 4 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की गई है। लगातार अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है और नोटिस के बाद सीलिंग और जरूरत पड़ी तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी विकास प्राधिकरण ने तपोवन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 अवैध निर्माणों पर सील की कार्रवाई की है। इसके साथ ही प्राधिकरण ने खारास्रोत में 1 और शीशमझाड़ी में भी एक अवैध निर्माण सील किया गया है। बताया जा रहा है कि तपोवन स्थित 7 मंजिला अवैध बिल्डिंग सील की गई, जबकि खारास्रोत नदी पर एक व्यक्ति द्वारा बनाई जा रही अवैध इमारत सील की है। इस दौरान अवैध निर्माण करने वाले स्वामी विभागीय अधिकारियों से कुछ और दिन की मोहलत मांगते नजर आए।
गौरतलब है कि टिहरी विकास प्राधिकरण अंतर्गत तपोवन क्षेत्र में छोटी-छोटी गलियों में बहुमंजिला निर्माण किया जा रहा है, जो कि भविष्य में बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। जिसको देखते हुए टिहरी विकास प्राधिकरण एक्शन मोड में आ गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित होने पर भगत सिंह कोश्यारी को उनके आवास पर पहुंच कर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ
नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया फ्लैग ऑफ…































































