Connect with us

यूसीसी नियमावली को लेकर तेजी से हो रहा काम, जानें कब होगी प्रभावी…

उत्तराखंड

यूसीसी नियमावली को लेकर तेजी से हो रहा काम, जानें कब होगी प्रभावी…

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मतदान पूर्ण होने के बाद से सीएम एक्शन मोड में है। एक बार फिर वह रुके हुए कार्यों को पूरा करने में जुट गए है। यूसीसी को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। रिपोर्टस की माने तो आम चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के तत्काल बाद संबंधित कमेटी, सरकार को नियमावली सौंप देगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद नियमावली प्रभावी हो जाएग्री, और प्रदेश में यूसीसी प्रभावी हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा से फरवरी में यूसीसी विधेयक पारित होने के बाद सरकार ने इसे लागू करने को नियमावली का काम भी शुरू कर दिया था। इसके लिए पूर्व मुख्य सचिव व यूसीसी का ड्राफ्ट तय करने वाली कमेटी के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से कमेटी के कामकाज में तेजी आई है।

बताया जा रहा है कि कमेटी का पहला लक्ष्य यूसीसी का पोर्टल तैयार करना है जो अप्रैल अंत तक हो जाएगा। पोर्टल के जरिए ही लोग तमाम तरह के पंजीकरण करने के साथ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे।साथ ही नियमावली ड्राफ्टिंग कमेटी ने नियम लिखना भी शुरू कर दिया है। कमेटी आचार संहिता समाप्त होने के तत्काल बाद नियमावली सरकार को सौंपने की तैयारी में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Video ADVERTISEMENT

Facebook

Title

ट्रेंडिंग खबरें

To Top