Connect with us

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा…

उत्तराखंड

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा…

उत्तराखंड में कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके मिल रहे है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होते ही उत्तराखंड कांग्रेस में असंतोष के स्वर खुलकर सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी का साथ  छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टीनेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से दीपक बल्यूटिया और डॉ. गणेश उपाध्याय ने भी दावेदारी पेश की थी। हालांकि राज्य की चुनाव समिति ने इनके नाम की संस्तुति नहीं की है। दीपक बल्यूटिया इस समय कांग्रेस के अहम पद पर थे। इससे पहले वह हल्द्वानी नगर निगम व हल्द्वानी विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके थे। लेकिन पार्टी ने दीपक को टिकट न देकर नैनीताल सीट पर प्रकाश जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है। जिससे नाराज होकर दीपक ने पार्टी  छोड़ दी है। उन्होंने प्रत्याशी घोषित होने के 10 घंटे के भीतर ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि दीपक बल्यूटिया का कहना है कि वह 35 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। बावजूद इसके केंद्रीय नेतृत्व लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने  ही लिखा कि मैं एक ऐसे विद्यार्थी की तरह महसूस कर रहा हूं, जिसने बहुत मेहनत करी लेकिन उसे कभी भी इम्तिहान में बैठने नहीं दिया गया और प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका नहीं दिया।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

देश

देश
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top
Share via
Copy link