उत्तराखंड
प्रदेश में अब जल्द ही शुरू होगी तीन शहरों के लिए ड्रोन मेडिकल सेवा…
उत्तराखंड में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की दिशा में लगातार काम किए जा रहे है। प्रदेश में अब जल्द ही तीन शहरों के लिए ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू होने वाली है। जिसकी कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सेवाएं एम्स ऋषिकेश से शुरू की जाएगी। प्रदेश के कई क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र में दवाइयां और ब्लड कंपोनेंट भेजे जा रहे हैं।अब एम्स प्रशासन नरेंद्र नगर, हरिद्वार और रुड़की के लिए भी यह सेवा शुरू करने जा रहा है। आइए जानते है डिटेल्स..
मिली जानकारी के अनुसार एम्स ऋषिकेश राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। अब एक सप्ताह के भीतर हरिद्वार और रुड़की , नरेंद्रनगर के दूरस्थ क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। हरिद्वार में इस सेवा के लिए रामकृष्ण मिशन के साथ अनुबंध किया गया है। जबकि रुड़की में उपजिला चिकित्सालय के साथ मिलकर यह सेवा संचालित की जाएगी। वहीं, नरेंद्र नगर में सीएचसी में यह सेवा संचालित की जाएगी।
बताया जा रहा है कि एम्स ऋषिकेश मेडिकल ड्रोन सेवा नियमित शुरू करने वाला देश का पहला चिकित्सा संस्थान है। इसके लिए रूट प्लान भी तैयार कर लिया गया है। एक सप्ताह के भीतर उक्त सभी स्थानों पर यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। जिसके लिए बीते फरवरी से नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू की गई है। ड्रोन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र में दवाइयां और ब्लड कंपोनेंट भेजे जा रहे हैं। उक्त सेवा को शुरू करने से पहले एम्स में कई ट्रायल किए। ट्रायल सफल रहने के बाद यह सेवा नियमित शुरू की गई है। अब एम्स प्रशासन नरेंद्र नगर, हरिद्वार और रुड़की के लिए भी यह सेवा शुरू करने जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार
टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…




































































