उत्तराखंड
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद हुई ये कार्रवाई, शराब और कैश सीज…
उत्तराखंड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम के निर्देश अनुसार संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल द्वारा सचिवालय में आदर्श आचार संहिता एवं लॉ एंड ऑर्डर के सम्बन्ध में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस ब्रीफिंग की गई।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरान्त प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शराब एवं कैश सीजर की कार्रवाई लगातार गतिमान है। इसके तहत् 16 मार्च, 2024 से 17 मार्च, 2024 तक, 24 घंटे में लगभग 40 हजार भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 मार्च से 16 मार्च तक 7 करोड़ रुपए से अधिक नकद धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ को सीज किया गया है, जिसमें सबसे अधिक मात्रा मादक पदार्थ की है। प्रदेश में 293 एफएसटी एवं 158 क्यूआरटी गठित की जा चुकी हैं एवं सक्रिय हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…
मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…
खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…
देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

































































