उत्तराखंड
आरक्षी चालक नरेश जोशी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, इस लिए मिलेगा जीवन रक्षा पदक…
उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। अपनी जान जोेखिम में डालकर 25 जिन्दगियों को बचाने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान को राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। ये सम्मान ऊधमसिंहनगर में तैनात आरक्षी चालक नरेश जोशी को ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए मिलेगा। आरक्षी चालक, नरेश जोशी को जीवन रक्षा पदक प्रदान किये जाने पर समस्त पुलिस परिवार की ओर से बधाईयां दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 30 अगस्त 2022 की सुबह पांच बजे ऊधमसिंहनगर के आजाद नगर, ट्रांजिट कैम्प में कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से विषैली गैस अमोनिया के रिसाव होने व गैस से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आरक्षी चालक नरेश जोशी द्वारा आपने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए खुद सिलेंडर को ई-रिक्शा में रखकर उसका संचालन कर घनी आबादी एवं गलियों से दूर ले जाया गया।
इतना ही नहीं नरेश जोशी ने मेन रोड से सिलेंडर को वाहन की मदद से हटाया गया। और अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए जहरीली गैस सिलेंडर को हटाकर अपनी जान की परवाह किए बिना ही 25 लोगों की जान बचाई थी। उनके इस कार्य के लिए उन्होंने अब सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस सम्मान से जहां पुलिस विभाग में खुशी की लहर है हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है तो वहीं डीजीपी अभिनव कुमार ने इस उपलब्धी के लिए नरेश जोशी को बधाई दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी




































































