चंपावत
पल्लवी पंत ने की आरबीआई की ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण, अफसर बन किया नाम रोशन…
उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत और जुनून से पहाड़ों का कद रोजाना बढ़ा रहें हैं। खेल का मैदान हो या देश रक्षा करनी हो। प्लेन उडाना हो या अधिकारी बनना हो हर ओर उत्तराखंड की बेटियां भी अपना लोहा मनवा रही है। नई-नई उपलब्धियों से प्रेरित होकर नए आयाम लिख रहे है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है उत्तराखंड के चंपावत जिला की पल्लवी पंत का। पल्लवी कड़ी मेहनत कर छोटी उम्र में आरबीआई में अधिकारी बन गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नेपाल से लगे हुए सीमांत क्षेत्र चंपावत जिले के पंचेश्वर गांव निवासी पल्ल्वी ने आरबीआई की ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। पूरे भारत से आरबीआई के ग्रेड बी ऑफिसर के लिए केवल 34 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिसमें पल्लवी भी शामिल है। उन्होंने केवल 23 साल की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम की है।
पल्लवी की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने देहरादून से इंटर किया है। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीजी करने वाली पल्लवी संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस परीक्षा के पहले दो प्रयासों में साक्षात्कार भी दिए हैं। उनके पिता परम पंत आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के पिथौरागढ़ जिला प्रभारी रह चुके हैं और अब एक प्राइवेट नौकरी करते हैं और माता कॉस्मेटिक और चूड़ी की दुकान चलाती है।
बताया जा रहा है कि उनके अफसर बनने से आरबीआई में सुदूर पंचेश्वर क्षेत्र से लेकर सीमांत के दोनों जिलों चंपावत और पिथौरागढ़ का नाम रोशन हुआ है।उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रिजल्ट को देखा जाए तो एक राज्य से एक ही व्यक्ति का चयन इस अधिकारी पद के लिए हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .




































































