उधम सिंह नगर
गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र से आ रही है। यहां गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भीषण भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा बाजपुर में हुआ है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित रोडवेज स्टेशन के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद ट्रॉली छोड़कर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वहीं राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया ।वहीं वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। उधर अस्पताल में डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया ,जबकि चार का इलाज चल रहा है।
मृतक युवक की पहचान संदीप (28) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों की पहचान शीशपाल (29) निवासी महुआडाबरा जसपुर, संजय उर्फ काले (42), कपिल (29), सुमति शर्मा (33) निवासी काशीपुर के रूप में हुई है। घायलों को प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया गया है।हादसे की सूचना घायलों और मृतक के परिजनों को दे दी गई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी




































































