चमोली
औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, कई लोग थे सवार…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर जोशीमठ से आ रही है। यहां आज बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें चार लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा औली मोटर मार्ग पर आईटीबीपी कैंप के समीप हुआ है। पर्यटकों का वाहन खाई में गिरते ही मौके पर चीक- पुकार मच गई। वाहन में चार पर्यटक सवार थे। जिसमें दो को गंभीर चोट आई हैं। चारों घायलों को किया श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी पर्यटक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…
कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…
सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…
04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…



































































