उत्तराखंड
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्राथमिक विद्यालय उद्यमस्थल का औचक निरीक्षण किया…

बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्राथमिक विद्यालय उद्यमस्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता देखी। तथा बच्चों के साथ सवांद किया।
शनिवार को जिलाधिकारी ने उद्यमस्थल प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा मध्याह्न भोजन रजिस्टर, कक्षावार बच्चों की उपस्थिति पंजिका को चेक किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर भी बल दिया जाना चाहिए। कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेल गतिविधियों में सम्मिलित कर उन्हें प्रेरित किया जाय।
आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को वहां 8 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने स्कूल में मिड-डे मील को भी चेक किया निर्धारित मेनू अनुसार मिड-डे मील देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी






































































