उत्तराखंड
कर्णप्रयाग कॉलेज में 25वां उत्तराखंड स्थापना दिवस: एनएसएस द्वारा अलकनंदा-पिंडर सफाई अभियान आयोजित
कर्णप्रयाग : डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती व हिना नौटियाल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने अलकनंदा-पिंडर संगम पर सफाई अभियान चलाया और नदी किनारे पड़े हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया ।
अभियान के दौरान, स्वयंसेवकों ने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी. एन.खाली ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवियो के इस प्रयास से स्थानीय जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूकता और प्रेरणा मिलेगी और वे प्रकृति के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रख सकेंगे ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…
हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…
पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…
पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

































































