उत्तराखंड
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने भंडारे में की सेवा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद…

टनकपुर। टनकपुर दशहरा महोत्सव में सहभागिता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीता रसोई में आयोजित भंडारे में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और स्वयं भी सेवा में सहभागिता की।
मुख्यमंत्री ने भंडारे में सेवा कर रहे आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सेवा और सहभागिता की भावना समाज में आपसी सद्भाव एवं सहयोग को मजबूत करती है। मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…






































































