उत्तराखंड
केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में मतदान तिथि 20 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन के कारण मतदान के दिन (20 नवंबर) को केदारनाथ निर्वाचन क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालय सहित शैक्षणिक संस्थानों में सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने अवगत कराया कि 20 नवंबर (बुधवार) को 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन के दिन उक्त विधान सभा के अंतर्गत समस्त संस्थानों सहित शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों, मजदूरों को मतदान हेतु सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्मिकों को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अवकाश रखने को कहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ…
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश…
ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…




































































