उत्तराखंड
बड़ी खबर: आज से उत्तराखंड मे दो दिन के दौरे पर उपराष्ट्रपति, यह है वजह…
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर देहरादून में रहेंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। उपराष्ट्रपति 31 अगस्त को दोपहर बाद तीन बजकर 25 मिनट पर जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद तीन बजकर 55 मिनट पर पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे।
चार से पांच बजे के बीच वह यूनिवर्सिटी में रहेंगे, जबकि पांच बजकर 20 मिनट पर राजभवन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। एक सितंबर को सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज पहुंचेंगे करीब एक घंटा वहां रुककर 11 बजकर 40 मिनट पर ऋषिकेश हेलीपेड पहुंचेंगे, जहां 11 बजकर 55 मिनट पर एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 12 से एक बजे के बीच वह मेडिकल छात्र व स्टाफ से मुलाकात करेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .


































































