उत्तराखंड
हादसा: तिलवाड़ा मे वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत…
उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग अंतर्गत तिलवाड़ा के समीप एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन वाहन सवार गंभीर घायल हैं। एसडीएआरएफ ने घायलों को निकाल कर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है।
खबरों के अनुसार शुक्रवार शाम तिलवाड़ा-रतनुपर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में गिर गया। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रोप के सहारे वाहन तक पहुंची। इस बीच दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई थी।
टीम ने रोप और स्ट्रेचर के सहारे घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा। वहीं मृतकों के शवों को भी खाई से निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। वाहन में 5 लोग ही सवार थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…
15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…
यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्ग राज्य योजना में स्वीकृत…

































































