देश
कोचीन शिपयार्ड में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, आवेदन शुरू, जानिए डिटेल्स…

मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स शिपिंग एंड वाटरवेज के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में स्काफोल्डर (Scaffolder), सेमी स्किल्ड रीगर (Semi Skilled Rigger) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। वहीं कोचीन शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। जिसमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 29 नवंबर 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं।
मचान के 21 और अर्ध कुशल मैकेनिक के 50 पद यानी कुल 71 पदों पर भर्ती निकली है। स्काफोल्डर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही तीन साल संबंधित क्षेत्र में काम का अनुभव होना भी जरूरी है। वहीं सेमी स्किल्ड रिग्गर के पद पर चौथी पास उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं। इन अभ्यर्थियों को तीन साल का अनुभव होना चाहिए। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
कोचीन शिपयार्ड की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए प्रैक्टिल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
केंद्रीय वन मंत्री ने प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन…
बदरीनाथ से सहस्त्रधारा आ रहा हेलीकॉप्टर हादसे की आशंका, युद्धस्तर पर तलाश अभियान…





































































