उत्तराखंड
चमोली, रुद्रप्रयाग समेत पांच जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी…
देहरादून: उत्तराखंड के पांच जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। होली के त्यौहार पर बादल जमकर बरसने वाले हैं।
आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जनपदों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। बर्फबारी से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
हालांकि निचले इलाकों के तापमान में इसका असर कम ही दिखाई देगा। देहरादून में मंगलवार को धूप और बादलों की आंख मिचौली चलती रही। तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं, मौसम विज्ञान केन्द्र ने 13 मार्च से 16 मार्च तक प्रदेश भर में बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि 17 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। वहीं इन क्षेत्रों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 13, 14 और 15 मार्च के लिए हरिद्वार और उधम सिंह नगर के अलावा अन्य सभी 11 जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस कल्याण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित
रुद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री ने दी ₹3.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान




































































