उत्तराखंड
दिल्ली में केजरीवाल पर बरसे सीएम धामी, बोले-इनकी वजह से राजधानी अस्त-व्यस्त…
दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हुंकार भरी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद एवं प्यार से निश्चित ही दक्षिणी दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी को सांसद बनाकर सदन में भेजने वाली है। यहां की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा लोगों के उत्साह और उमंग देखकर लगता है दिल्ली वाकई दिल वालों की है।
उन्होंने कहा दिल्ली की सात लोकसभा सीट जीतकर दिल्लीवासी इतिहास दोहराने वाले हैं। दक्षिणी दिल्ली ऐतिहासिक क्षेत्र है। दक्षिणी दिल्ली के लोगों ने हमेशा से भाजपा को मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा वो भगवान बद्री केदार, आदि कैलाश, गंगा यमुना के उद्गमस्थल की धरती से आप सभी के बीच रामवीर सिंह बिधूड़ी को विजय बनाने का आग्रह करने आए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है। और लंबे समय बाद भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु कई योजनाओं पर कार्य हुए है। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर दिया गया है। आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्जवला योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आंतरिक तौर पर मजबूत और विश्वस्तर पर शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ा है। वही दूसरी ओर विपक्ष का गठबंधन अपने अस्तित्व, परिवार को बचाने, भ्रष्टाचार छुपाने, देश में तुष्टिकरण बढ़ाने का ठगबंधन है। उन्होंने कहा केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ दिया है। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की वजह से दिल्ली अस्त व्यस्त हो गया है। शासन में अनेकों काम ठप पड़ गए हैं, नैतिकता की दुहाई देकर सत्ता में आने वाले लोग अब जेल में हैं पर फिर भी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।
आप पार्टी के सारे मंत्री जेल में हैं। आप एवं विपक्ष के नेता विदेशों में जाकर खालिस्तान समर्थकों के साथ मिलकर मोदी को हटाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी भ्रष्टाचारियों ने मिलकर मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बना लिया है। उन्होंने कहा विपक्षी गठबंधन देश विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री को हराना चाहता है। परंतु जनता इन्हें करारा जवाब देगी। आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने दिल से सत्ता सौंपी थी। पर उन्होंने दिल्ली की जनता को दिल से लूटने का काम किया। उन्होंने कहा अमेठी में भी कांग्रेस के अंतिम दिन आ गए हैं। अमेठी से कांग्रेस के बड़े नेता पर्चा दाखिल करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा का कोई मुकाबला नही है। उन्होंने संसदीय क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली की जनता से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सह – प्रभारी अल्का गुज्जर, राजकुमार चौटाला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
Latest News -
पंचायत चुनाव; 63000 से अधिक नामांकन, प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा मारामारी
भारत ने मारा एजबेस्टन का मैदान, इंग्लैंड को 336 रनों से हराया
पीएनबी ने आकर्षक पेशकशों और रियायतों के साथ ‘मॉनसून बोनान्ज़ा 2025’ रिटेल ऋण अभियान आरंभ किया
देहरादून शहर के मार्गों पर रोड़ कटिंग कार्यों की समीक्षा बैठक हुई
मानकों का उल्लंघन; जनभावना हुई आहत्; आक्रामक हुआ प्रशासन, सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर
