चमोली
उत्तराखंड: यात्रियों से भरा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत, कई घायल…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। यहां यात्रियों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि नारायणबगड़ के पास एक वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए है। पुलिस ने ग्रामीणों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। घायलों का इलाज जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा नारायण बगड़ के गंडीक कफोली मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 13 लोग सवार थे। सभी लोग अंत्येष्टि में आए थे जो घर लौट रहे थे इस दौरान हादसा हो गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी
आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…
हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति




































































