उत्तरकाशी
उत्तराखंड परिवहन निगम की बस खाई में पलटी, सात यात्री घायल…

उत्तराखंड में बुधवार को बड़ा बस हादसा हो गया उत्तराखंड परिवहन निगम की बस खाई में पलट गई दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए लेकिन भगवान की कृपा रही कि बस बड़ी खाई में गिरने बच गई।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के जखोल से 30 यात्रियों को देहरादून की ओर ले जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस UK7PA4177 सुनकुंडी गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर की ओर निकलर चबूतरे पर अटक गई जिसके चलते बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई।
जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ के जवानों ने सभी घायल यात्रियों को बस सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बस में सवार सात यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए मोरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
हादसा किस वजह से हुआ है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं राहत बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। वो तो गनीमत रही की बस सड़क से नीचे उतरकर सीधे खाई में नहीं समाई अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। गौर हो कि बीते रविवार को पौड़ी जिले में जीएमओयू की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमें 6 लोगों की जिंदगी मौत के घाट उतरी थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी





































































